फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बच्चों के साथ आत्महत्या की चेतावनी

Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/भीरा। भीरा कस्बे में चार दिन पूर्व जहर खाकर आत्महत्या करने वाले सुमित गुप्ता की मौत के बाद मामला और गंभीर होता जा रहा है। मृतक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बच्चों के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी देती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सुमित गुप्ता की पत्नी कह रही हैं कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है और लगातार न्याय की गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
गौरतलब है कि आत्महत्या से पहले सुमित गुप्ता ने भी एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में उन्होंने भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति संजय शुक्ला समेत कई लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने संजय शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, आदर्श, टीटू, विनोद गुप्ता, सतेंद्र यादव, राधेश्याम, लल्लू और एसबीआई के मैनेजर रामकिशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। न्याय न मिलने से आहत मृतक की पत्नी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही, जिससे उनका प्रशासन पर से भरोसा उठता जा रहा है।

वर्जन
जनसुनवाई के दौरान महिला आई थी। उन्हें आश्वासन दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें