फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल टेबलेट

Tue, 10 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लोगों जागरूक करते सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई.: संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले भर में अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गईं और परिजनों को कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान व दवा के लाभों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शहर के सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मिश्राना में मंगलवार को एनडीडी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया। सीएमओ ने छात्राओं को अपनी उपस्थिति में कृमि मुक्ति की दवा का सेवन कराया और नियमित रूप से दवा लेने के फायदे बताए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल यादव, सचिन गुप्ता, राहुल शाक्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों और युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है, इसलिए समय पर दवा लेना जरूरी है। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-बरबर क्षेत्र में भी कराया गया सेवन-
बरबर। चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भौनापुर में सीएचसी पसगवां की एआरएस काउंसलर शालिनी पाण्डेय ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों व विद्यालय के समस्त स्टाफ को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पसगवां मोहित कौशिक, प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा, प्रबंधक सुरजन लाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
-घर-घर जाकर किया जागरूक-
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज ब्लॉक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ सीएमओ ने किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर, सीएचसी बांकेगंज के अधीक्षक डॉ. अमित सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
-
ग्रामीणों को किया गया जागरूक
फरधान। कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा के तहत सीएचसी क्षेत्र के ग्राम टीकर और रूकुंदीपुर बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैरामेडिकल वर्कर शैलेंद्र सिंह ने कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और निःशुल्क उपचार की जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक अमित बाजपेई ने आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें