फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक: युवाओं ने मनाया प्रपोज डे

विज्ञापन
दुकान पर लगी चॉकलेट - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वेलेंटाइन वीक के तहत मंगलवार को युवाओं ने प्रपोज डे मनाया। युवाओं ने प्रपोज कर नए रिश्ते की नींव रखकर इस दिन को खास बनाया। बुधवार को चॉकलेट डे को लेकर चॉकलेट की खरीदारी भी खूब हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज और कोचिंग खुली तो युवाओं की चहल-पहल बढ़ गई। साल भर से बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने मंगलवार को दिल की बात जुबां पर लाते हुए प्यार का इजहार करने के लिए प्रपोज किया। इसको लेकर शहर के रेस्टोरेंट में युवा जोड़ों की झलक दिखाई दी।
कुछ युवाओं का कहना था कि वेलेंटाइन वीक प्यार का सप्ताह है, लेकिन इसको लेकर समाज में कोई भी गलत परंपरा नहीं आनी चाहिए। प्यार करना है तो परिवार और मित्रों से करो। सभी का सम्मान करो। उधर, बुधवार को चॉकलेट डे को लेकर दुकानों पर युवाओं की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर दुकानदारों ने विधिवत तैयारी कर तमाम वैरायटी की चॉकलेट दुकानें सजा रखी थी। जनरल स्टोर संचालक बादल साहनी ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के तमाम वैरायटी मंगाई थी, जो युवाओं को पंसद भी आई। मंगलवार को युवाओं ने चॉकलेट खरीदी। इनकी कीमत 10 से लेकर 550 रुपये तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें