फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत सात पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज 

Tue, 29 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी प्रतिभा पांडेय की ओर से सदर कोतवाली पुलिस ने उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी पहली मार्च 16 को सदर कोतवाली के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी चंदन अवस्थी के साथ हुई थी। शादी में दहेज की मांग को लेकर पति, सास ननद और बहनोई उसे प्रताड़ित करते थे। वह जब गर्भ से हुई तो उसे जबरन दवा खिला दी, जिससे गर्भ नष्ट हो गया। बाद में उसे जुलाई 16 में घर से भगा दिया गया। महिला थाना में समझौता होने के बाद जब वह ससुराल गई फिर भी उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। उसे कई दिन शांतीनगर निवासी सुमन पांडेय के घर में बंधक बनाकर रखा और मारापीटा गया। छह नवंबर को उसे वहां से भगा दिया गया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति, सास सुनीता अवस्थी, ननद वंदना, खुशबू, बहनोई राजा, सुमन पांडेय सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें