फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ के बेटे से करा दी पत्नी की शादी: पति को दोनों के प्यार की भनक लगी... हत्या होने का भी था डर, पढ़ें आपबीती

Tue, 27 May 2025 08:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)

सार

युवक ने बताया कि उसे एक साल पहले पत्नी और ताऊ के लड़के के संबंधों का पता चला। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। उल्टा पत्नी ताऊ के बेटे के साथ मिलकर मारपीट करने लगी और झूठे केस में फंसा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी क्षेत्र के एक गांव में पंचायत का अनोखा फैसला चर्चा का विषय बन गया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी और अपने ताऊ के बेटे के प्रेम संबंधों से परेशान होकर पंचायत बुलवाई और पत्नी की शादी उसी प्रेमी से करा दी।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में करीब 18 साल पहले युवक की शादी हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग उसके ताऊ के बेटे से चल रहा था, जो पास में ही रहता है। ताऊ का बेटा भी पहले से शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं।

युवक ने बताया कि उसे एक साल पहले पत्नी और ताऊ के लड़के के संबंधों का पता चला। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। उल्टा पत्नी ताऊ के बेटे के साथ मिलकर मारपीट करने लगी और झूठे केस में फंसा दिया। इससे उसे जेल तक जाना पड़ा। हाल ही में जेल से छूटकर आया है।

युवक ने बताया कि उसकी मां तक डर के मारे अपने भाई के घर चली गई थीं। उसे लगा उसकी हत्या करा दी जाएगी। इसलिए 26 मई को गांव में पंचायत बुलाई और पत्नी की शादी अपने ताऊ के लड़के से करा दी।
विज्ञापन

पत्नी का पलटवार, पति करता था मारपीट
उधर पत्नी का कहना है कि ताऊ के बेटे से उसका रिश्ता तीन साल से है। उसने उसे सहारा दिया। पति अक्सर मारता-पीटता था। कई बार पंचायत में भी बात गई, लेकिन वह नहीं सुधरा। इसलिए उसने प्रेमी युवक के साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें