इधर, लड़के पक्ष के लोगों ने नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लेकर आई, जहां घंटों चली पंचायत के बाद सामान वापस करने की बात पर समझौता हुआ। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ने की लिखित सहमति दी है।