फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पति पर लगाया जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर निवासी एक विवाहिता ने पति के साथ ही ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति पर जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप है। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में मोहल्ला गोविंदनगर निवासी सारिका अवस्थी ने बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2025 को बीनापुरम निवासी प्रसून शुक्ला के साथ हुई थी। पति प्रसून पेशे से एक कॉलेज में शिक्षक हैं। आरोप है कि शादी के बाद विदा होकर जब वह ससुराल आई तो ससुरालीजन उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे।
उधर, पति, ससुर भुवनेश्वर शुक्ला, सास सुषमा शुक्ला, जेठ प्रशांत शुक्ला, देवर प्रभात शुक्ला और सीतापुर जिले के थाना तालगांव के गांव मुबारकपुर निवासी ननदोई सुमित अवस्थी ने दस लाख रुपये की मांग की, न मिलने पर उसके साथ मारपीट की। लगातार प्रताड़ित किए जाने पर विवाहिता ने अपने पिता विमलेश अवस्थी को पूरी जानकारी दी। बेटी की लगातार बिगड़ रही दशा को देखते हुए एक जुलाई को भाई आशुतोष और पिता उसे घर ले आए। इसके बाद उसे अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन

इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सारिका ने जहरीली चीज खा ली है, इससे उसका लीवर खराब हो गया है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जेल गेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें