लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र के त्रिकौलिया निवासी एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। गांव निवासी अनीस उर्फ भुट्टू (30) शनिवार शाम छह बजे घर से निकला था, जो रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देखा गया। संवाद