फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 71 किशोरियों को लगा टीका

Mon, 23 Mar 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती किशोरी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को टीका लगाने के साथ उन्हें इसके महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता और सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान करीब 71 किशोरियों को टीका लगाया गया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय रहते टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन

यह वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त है और 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए उपलब्ध है। टीकाकरण के लिए अभिभावक U-WIN डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर आसानी से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। कार्यक्रम को विधायक योगेश वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें