फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एयरबैग ने बचाई चार की जान

Mon, 23 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी (खीरी)। सोमवार शाम भीरा मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जंगल में पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे भीरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो मैलानी सेंक्च्युरी के जंगल में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में अलीगढ़ निवासी जुनैद, आमिर, अजमत और अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ भेजा, जहां से गंभीर हालत के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार एयरबैग खुल जाने से सभी की जान बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें