फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मुखौटा पहन कर खेलेंगे होली

Tue, 22 Mar 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
- एके 47 से निकलेंगी रंगों की गोली
विज्ञापन

- नगर में सजी रंग बिरंगी दुकानें
होली त्योहार पर नगर और क्षेत्र में धूम मची है। जगह-जगह रंग, मिठाई, अबीर गुलाल, खाद्य पदार्थों, पिचकारी की दुकानें सज गई हैं।
कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 132 जगह होली लगाई गई है। नगर और क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है। परिवर्तन के दौर में रंगों का त्योहार भी हाईटेक होता जा रहा है। होली के त्योहार से पहले लोग घरों की सजावट के बाद रंग बिरंगे आकर्षक परिधान के साथ अनेक प्रकार के व्यंजन, पकवान के स्वाद से अतिथियों का स्वागत करते हैं, वहीं रंगों के प्रचलन में अबीर गुलाल के साथ अनेक प्रकार के केमिकल मिश्रित रंग भी बाजार में आ गए हैं। होरियारों और बच्चों का लुभाते मुखौटे और पिचकारी के रूप में एके 47 से रंगों की गोली लोगों का तन मन भिगोने के लिए तैयार है।
त्योहार से पहले बाजार हुए गुलजार
गोला गोकर्णनाथ। होली त्योहार से एक सप्ताह पहले ही बाजार भीड़भाड़ से गुलजार होने लगते हैं। नगर का मेला मैदान, रानी चंदेली मार्केट, पंजाबी मार्केट, हर प्रकार की खरीदारी के लोगों को बरबस लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। त्योहार के चलते सड़कों के किनारे लगी दुकानों और भारी वाहनों के आवागमन के कारण अलीगंज रोड मिल रोड पर विशेष रूप से जाम की स्थिति बनी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिकता से आई त्योहार में गिरावट
मूड़ा सवारान। रंगों के पर्व होली मेल मिलाप भाईचारे के प्रतीक इस त्योहार में पिछले दो दशक से जो गिरावट आई है वह चिंता का विषय है। परंपरागत रंगों का स्थान त्वचा को हानि पहुंचाने वाले रंगों ने लिया है। कुछ व्यंजनों को छोड़कर मीनू भी बदल गया है। शांति और सौहार्द कम हुड़दंग के रूप में इस त्योहार की पहचान बन गई है। मदिरा सेवन भी आम होता जा रहा है, जिससे लड़ाई झगड़ों में इजाफा हो रहा है। बुजुर्ग भी होली के बदलते रंग से आहत है। ऐसे में हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह ऐसा कृत्य न करें, जिससे त्योहार की मर्यादा को ठेस पहुंचे। हुड़दंग भी शालीनता से हो तभी होली मनाने का उद्देश्य सफल हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें