फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में बही काव्य रसधार

Sat, 14 Mar 2015 11:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सौजन्य से पालिका परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की अध्यक्षता और राज किशोर पांडेय प्रहरी के संयोजन में हुए कार्यक्रम में कवियों ने अपनी-अपनी हास्य रचनाएं सुनाकर मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

लोक गीतकार फारूक सरल, इंद्रपाल वर्मा और विशेष शर्मा की हास्य रचनाओं का श्रोताओं ने लुत्फ उठाया। वहीं राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक के गीतों पर लोग झूम उठे। उन्होंने पढ़ा-‘मैने माना तुम किताब हो प्यार मोहब्बत चाहत की, पढ़ कर रद्दी में बिक जाऊं मैं ऐसा अखबार नहीं।’ लोगों के मन को छू गई। वहीं संचालक अनिल ‘अमल’ की ओबामा पर टिप्पणी की सराहना हुई। बृजेंद्र देव तिवारी ने सलाह दी ‘गर खेलना है होली तो दिल मिलाके खेलो, दुनिया में हर बशर को अपना बना के खेलो’, कमल पांडेय की नेता विषयक कविता ‘नवल सुधांशु का गीत और डॉ. ओंकार नरायन दुबे की बसंत कविता सराही गई। कमलेश धुरंधर और राज किशोर पांडेय की व्यंग्योक्तियाें और क्षणिकाओं पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। रितु शाह और राधा गुप्ता ने अपने भजनों से वातावरण को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
अंत में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी एके  सिंह ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मौजूद लोगों का गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका सदस्यों के अलावा उमेश कुमार मिश्र, राज कुमार त्रिवेदी, जीएन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें