लखीमपुर खीरी। यूरिया संकट के बीच सहकारिता विभाग का दावा है कि समितियों पर लगातार उर्वरक यूरिया का वितरण हो रहा है। किसानों से अपील की है कि अगर किसी समिति में यूरिया खत्म हो जाए तो नजदीक की समिति से ले सकता है। विभाग ने कहा कि गोला प्वाइंट पर 2074.800 मीट्रिक टन यूरिया की रैक बुधवार शाम लग जाएगी, जिसके बाद दिक्कत नहीं होगी।
विभाग ने किसानों की मदद के लिए बी पैक्स समितियों पर ब्लाॅक, तहसील व जिला सहकारी अधिकारी के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। सहकारिता विभाग में कंट्रोल यूनिट स्थापित की गई है, जिसके प्रभारी प्रतीक कुमार शुक्ला हैं। उनसे मोबाइल नंबर 07007918909 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को नियमानुसार यूरिया वितरण कराएं और दुर्व्यवहार न करें।
वसूली पर जाएं तो समिति सूचना अंकित कर दें कि कब खाद का वितरण होना है। सहायक एवं अपर जिला सहकारी अधिकारियों को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति पर पानी, बैठने आदि व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
तहसीलवार मोबाइल नंबर
सदर 9450030435, गोला 9453227704, मोहम्मदी 9455845410, धौरहरा 8545036994, मितौली 6388086443, पलिया और निघासन का 9453628181, जिला मुख्यालय 8630233596 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
-
ब्लाॅकवार मोबाइल नंबर
बेहजम और मितौली के लिए 7905528359, मोहम्मदी और पसगवां का 9451823243, लखीमपुर 9936950796, धौराहरा और रमियाबेहड़ 9473979919, ईसानगर 9140117164, नकहा 9415977022, बिजुआ 6396280711, गोला 9455845410, फूलबेहड़ 9453227704, पलिया 9453628181, बांकेगंज 8630233596 नंबर है।