पुलिस लाइन में मौजूद रिक्रूट आरक्षी-संवाद
- फोटो : reasi
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में 1624 रिक्रूटों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। करीब एक महीने तक चलने वाले प्रशिक्षण के बाद उन्हें कोतवाली व अन्य थानों पर तैनाती दी जाएगी। सबसे ज्यादा आरक्षियों को प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया जाएगा, जबकि आसपास के थानों में भेजकर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में कुल 398 आरक्षी प्रशिक्षित किए जाएंगे। थाना हैदराबाद में 65, गोला गोकर्णनाथ में 70, मैलानी में 42, भीरा में 74, मितौली में 70, निघासन में 50, सिंगाही में 40, खीरी थाने में 150, पलियाकलां में 180, खमरिया में 40, मझगईं में 97, फरधान में 99, मोहम्मदी में 48, मैगलगंज में 50, पढुआ में 150 आरक्षियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद