फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में गर्मी का कहर, एसी बंद और पानी भी गर्म

Sun, 26 Apr 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के तीसरे तल पर लगा बंद पड़ा आरओ। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। जिले में भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। एक ओर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) भवन में एसी बंद पड़ी हैं और कूलर गर्म हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पेयजल व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। कई जगह आरओ खराब हैं और जहां चल रहे हैं, वहां से भी गर्म पानी मिल रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमसीएच की वातानुकूलित इमारत में कई स्थानों पर सेंट्रल एसी बंद पड़ी है। वार्डों में लगे पंखे और कूलर राहत देने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। महिला वार्ड में कूलर चल रहे हैं, लेकिन पानी न डाले जाने से वे गर्म हवा फेंक रहे हैं। वृद्धजनों के वार्ड में लगी एसी भी बंद है। उमस भरी गर्मी के कारण मरीज और तीमारदार हाथ के पंखों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
एमसीएच भवन को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया था, इसलिए कई वार्डों में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। एसी बंद होने से गर्म हवा बाहर नहीं निकल पा रही और अंदर उमस बढ़ रही है। इमरजेंसी और ओपीडी हाॅल में भी सेंट्रल एसी बंद होने से भीड़ के बीच गर्मी अधिक महसूस हो रही है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भी एसी खराब पड़ी है। यहां रोजाना सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना होता है, लेकिन पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
उधर, अस्पतालों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 800-1000 मरीजों की ओपीडी होती है, जबकि इमरजेंसी और तीमारदारों को मिलाकर 2000-3000 लोगों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है।
पड़ताल में आपातकालीन गेट और दूसरे तल पर लगे आरओ चलते मिले, लेकिन ठंडा पानी नहीं मिला। तीसरे तल का आरओ खराब मिला, जिससे वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों को पानी के लिए नीचे आना पड़ रहा है।
जिला महिला अस्पताल में लगे दो आरओ और एक प्याऊ से भी गर्म पानी ही निकल रहा है। ठंडा पानी न मिलने से तीमारदार इधर-उधर भटकते नजर आए और कई लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ा।
जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय के पास प्रशासनिक क्षेत्र में लगे आरओ से ठंडा पानी मिल रहा है, जबकि मरीजों और तीमारदारों के लिए लगे आरओ गर्म पानी दे रहे हैं। इससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।


बहनोई के लिए इलाज के लिए आए हैं। इमरजेंसी में न तो एसी चल रही है और न ही पंखे ही लगाए गए हैं। रेड जोन एरिया में जहां मरीज को देखा जाता है, वहां बहुत ज्यादा गर्मी है।
-मिथिलेश, तीमारदार, पहाड़ापुर


अपने पति को दिखाने अस्पताल आई हूं। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने पति का परीक्षण किया, यह कक्ष वातानुकूलित बना है, लेकिन एसी न चलने की वजह से बहुत ज्यादा गर्मी है। पसीना टपक रहा है।
-जाहिदा, तीमारदार
-
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज देवकली में लगे सभी आरओ की छह माह से सर्विस नहीं हुई थी। अब सभी जगह फिल्टर और मेम्ब्रेन बदले जा रहे हैं। अगर कहीं एसी बंद है तो उसे भी चालू कराया जाएगा। कूलर में पानी न होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

जिला अस्पताल के तीसरे तल पर लगा बंद पड़ा आरओ। संवाद

जिला अस्पताल के तीसरे तल पर लगा बंद पड़ा आरओ। संवाद

जिला अस्पताल के तीसरे तल पर लगा बंद पड़ा आरओ। संवाद

जिला अस्पताल के तीसरे तल पर लगा बंद पड़ा आरओ। संवाद

जिला अस्पताल के तीसरे तल पर लगा बंद पड़ा आरओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें