फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड: अंकित दास समेत दो ने दाखिल की समर्पण की अर्जी, 14 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Tue, 12 Oct 2021 10:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी , लखीमपुर खीरी

सार

अंकित दास ने एक अन्य आरोपी मोहम्मद लतीफ के साथ अदालत में बताया कि उन्हें तिकुनिया कांड में नामजद न होने के बावजूद तिकुनिया सहित पूरे जिले की पुलिस बेसब्री से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिकुनिया कांड में मंगलवार को पुलिस को चकमा देते हुए तिकुनिया कांड का प्रमुख आरोपी अंकित दास एक अन्य अभियुक्त के साथ सिविल कोर्ट पहुंचा, जहां उसने अपने वकील के साथ मिलकर आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम चिंता राम ने तिकुनिया पुलिस से आरोपियों के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सीजेएम ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


सीजेएम अदालत में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल करते हुए लखनऊ निवासी अंकित दास ने एक अन्य आरोपी मोहम्मद लतीफ के साथ अदालत में बताया कि उन्हें तिकुनिया कांड में नामजद न होने के बावजूद तिकुनिया सहित पूरे जिले की पुलिस बेसब्री से तलाश कर रही है। यदि पुलिस उन्हें पकड़ेगी तो अनावश्यक उत्पीड़न करेगी इसलिए वह स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में लिया जाए और उनके संबंध में न्यायिक सुनवाई की जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

एसपीओ एसपी यादव ने आरोपियों की आत्मसमर्पण अर्जी पर संबंधित तिकुनिया पुलिस से आख्या मंगवाने का अनुरोध किया और बताया कि आरोपी एफआईआर में नामजद नहीं है इसलिए पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मंगाया जाना आवश्यक है। अदालत में सुनवाई के बाद 14 अक्टूबर की तिथि मुकर्रर करते हुए तिकुनिया पुलिस से आख्या तलब की है। दोपहर बाद जब मीडियाकर्मियों के जरिए प्रशासन को आरोपियों के हाजिर होने और अर्जी दाखिल करने की जानकारी मिली तो विवेचक विद्याराम दिवाकर ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। 

पुलिस को चकमा देकर सिविल कोर्ट तक पहुंचे थे दोनों आरोपी
पुलिस हेड क्वार्टर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और आईजी लक्ष्मी सिंह सहित बड़े पुलिस अधिकारियों की टीम जहां एक ओर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने की बात कह रही है। वहीं लखनऊ निवासी राजनेता अखिलेश दास के रिश्तेदार अंकित दास और सह अभियुक्त लतीफ लखीमपुर कोर्ट परिसर तक पहुंच गए और इस मामले की भनक एलआईयू और इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी भनक नहीं लग सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें