फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने खोजे पहली डोज न लगवाने वाले 824 बुजुर्ग

विज्ञापन
कोविड कंट्रोलरूम - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नियमित टीकाकरण के अलावा कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से छूटे लोगों को ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खोजी अभियान चलाया। इस दौरान 1357 टीमों ने 165260 घरों में जाकर नियमित टीकाकरण से वंचित 520 गर्भवती महिलाएं, दो साल तक के 911 बच्चों सहित 824 बुजुर्ग कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज से वंचित मिले। जबकि तमाम लोग सर्दी, जुकाम बुखार सहित सांस लेने की समस्या से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

धिकारियों का दावा है कि इन सभी लोगों को टीकाकरण कराने के साथ दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों सहित फ्रंट लाइन वर्कर और बुजुर्गों को एहेतियाती डोज लगवाई जा रही है। मगर, तमाम बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक पहली डोज भी नहीं लगवाई है। इसका खुलासा जिले में चले खोजी अभियान में हुआ है।
पांच दिवसीय अभियान में 1357 टीमें लगाई थी, जिन्होंने सभी ब्लॉकों में 165260 घर जाकर पहली डोज न लगवाने वाले बुजुर्गों सहित सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी वालों के साथ नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं और बच्चों को खोज निकाला। इस दौरान 520 गर्भवती महिलाएं, शून्य से दो साल तक के 911 बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित मिले। वहीं 60 साल से अधिक 824 बुजुर्ग कोरोना की पहली डोज से वंचित मिले। उधर, बिजुआ ब्लॉक में 21 लोग सांस लेने में पेरशानी वाले मिले।
विज्ञापन

क्षेत्र- घर - गर्भवती महिलाएं- बच्चे- बुखार-
फरधान- 19216- 26- 58- 36
बेहजम - 8023- 84- 158-19
फूलबेहड़- 13543- 19- 16- 10
नकहा- 11240- 22- 14- 26
बिजुआ- 9634 -23- 36- 18
बांकेगंज- 9830- 16- 48- 16
कुंभी- 14325- 28- 41- 25
मोहम्मदी- 10832- 16- 58- 10
पसगवां- 3460- 32- 163- 10
मितौली- 9840- 11- 18 -दो
रमियाबेहड़- 11104- 41- 37- नौ
धौरहरा- 6612- 64- 83- 27
ईसानगर- 6452- सात- 11- 12
पलिया- 10125- 39- 37 - सात
निघासन- 11354- 92- 129- नौ
लखीमपुर- 17926- 00- चार- 00
अभियान के दौरान टीमों ने घर-घर जाकर लक्षण के आधार पर मरीजों की पहचान करने के साथ नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों की सूची तैयार की गई थी। चिंह्नित लोगों का टीकाकरण कराने के साथ दवाओं की किट वितरित कराई जा रही है। - डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें