फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमा बुजुर्ग और लाल्हनपुर में मलेरिया के नौ मरीज मिले

विज्ञापन
कैमाबुर्जुग गांव में स्लाइड बनाने के लिए खून का नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। बेहजम सीएचसी की ग्राम पंचायत कैमा बुजुर्ग और लाल्हनपुर में नौ लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे ने गांव में टीम भेजकर फॉगिंग कराकर करीब 70 लोगों के खून के नमूने लेकर स्लाइड बनवाई।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को लेकर भले ही पीएम मोदी और सीएम योगी ने मुहिम चला रखी हो। मगर, जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। गांवों में सफाई व्यवस्था बेहद ही खराब है। साफ सफाई न होने से गांव की नालियों में पानी इकट्ठा है और उसमें झाड़ियां तक उग आईं हैं। ऐसे में गंदगी और जलभराव होने से मच्छर पनपकर बीमारियों का कारण बन रहे हैं। इसी के चलते ग्राम पंचायत कैमा बुजुर्ग में सात और मजरा लाल्हनुपर में दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। दोनो गांवों में 15 से 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
मलेरिया की पुष्टि होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे ने गांव में छिड़काव कराने के साथ बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनवानी शुरू कर दी है।
.
कैमा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के आस पास झाबर तालाब है। गांव में गंदगी भी है। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामपंचायत में मलेरिया के नौ मरीज मिले हैं। गांव में टीम भेजकर स्लाइड बनवाई गई है। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल वर्मा, अधीक्षक सीएचसी बेहजम
........
ग्राम पंचायत में राजस्व के चार गांव हैं। सफाई कर्मी सिर्फ एक है। एक का 31 जुलाई को तबादला हो गया। इस कारण सफाई व्यवस्था बाधित है। विधिवत सफाई के लिए कम से कम हर गांव में दो सफाई कर्मियों की जरूरत है।
-महेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत कैमा बुजुर्ग
-
पलिया : संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान
पलियाकलां। इलाके के विचित्रनगर गांव में एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ संग पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में बताया। विचित्रनगर गांव पहुंचे एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि गंदे पानी को एकत्र न होने दें, नालियों के आसपास साफ-सफाई रखें। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्रा समेत ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
-
बांकेगेज : साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान
बांकेगंज। मच्छरजनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप के चलते कस्बे में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
रविवार सुबह ग्रंट नंबर 10 प्रधान और बीडीओ ने कस्बे की सड़कों और नालियों की साफ-सफाई के साथ लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव कराया। बीडीओ ने बताया कि इस समय मच्छरजनित बीमारियां तेजी से फैल रहीं हैं। इसे देखते हुए बांकेगंज कस्बे समेत ब्लॉक क्षेत्र की सभी पंचायतों में विशेष-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी पंचायत सचिवों के निर्देश दिए गए हैं कि विशेष सफाई अभियान चलाकर गांवों को साफ-सुथरा रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें