एसीएमओ बोले- टीम से की गई गालीगलौज
एसीएमओ डॉ. रविमोहन गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नीचे के कमरों को सील किया गया था। ऊपर के कमरे में भी मशीनें रखी थी, सीज करने के दौरान घर के अंदर मौजूद महिला ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने फोन कर किसी को सूचना दी। इसके बाद चार से पांच वकील आए और हमलावर हो गए। टीम ने वकीलों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है।