फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दो लाख का सहायता चेक सौंपा

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में महिला को दी चेक, भावुक हुई महिला
विज्ञापन

बैंक की लाइन में खड़े पैकरमा की हो गई थी मौत 
बैंक में रुपये लेने लाइन मे लगे बुजुर्ग की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता की चेक सौंपते हुए गहरा दुख प्रगट किया। मुख्यमंत्री ने यह चेक शनिवार को अपने सरकारी आवास पर दी। चेक पाकर महिला की आंखों मे आंसू आ गए। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ओदारा गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पैकरमा यादव शारदानगर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में 19 दिसंबर को अपने खाते से रुपये लेने आया था। जहां सुबह छह बजे लाइन में लग गया था। लाइन में लगे होने के दौरान ही दोपहर मे अचानक वह गश खाकर गिर पड़े। पल भर मे उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की थी। पैतृक गांव कफारा मे बुजुर्ग पैकरमा का अंतिम संस्कार हुआ था। मौत की जानकारी प्रशासन और मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार तक पहुंची थी। मौत के छठे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक बुजुर्ग की पत्नी रामपती को लखनऊ बुलाकर आवास पर पारिवारिक सहायता के रूप मे दो लाख की चेक सौंपी। साथ ही मौत पर दुख प्रगट किया। इस बीच महिला की आंखों मे आंसू आ गए। 
विज्ञापन

इस मौके पर सदर तहसील के तहसीलदार न्यायिक अशोक कुमार, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम, मृतक का पुत्र मौजी लाल भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें