फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन-फानन में बंद कराया नौका संचालन

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खबर का असर:
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर तक चलती रहीं नाव
रेंज दफ्तर में घाट के ठेकेदार फिर हुए तलब
डीएफओ दिव्या के छापे के बाद संपूर्णानगर के मोतिया घाट पर अवैध रूप से हो रहे नौका संचालन को डीएम ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर वन विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में शनिवार को दोपहर बाद नौका संचालन बंद करा दिया गया। इसके पहले रेंज कार्यालय में तीनों ठेकेदार बुलाए गए, जिनकी रेंजर सुभाष चंद्र से काफी देर वार्ता भी हुई। 
पशु तस्करी के लिए कुख्यात संपूर्णानगर रेंज के मोतिया घाट पर डीएफओ उत्तर खीरी दिव्या ने अवैध रूप से नौका संचालन होते हुए पकड़ा था। जिसकी अभी जांच चल रही है। उधर, मोतिया घाट पर नाव चलने की खबर ‘अमर उजाला’ ने 24 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की, जिसे डीएम आकाशदीप ने संज्ञान में लिया। डीएम ने मामले में पूछताछ की तो वन महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार को दोपहर संपूर्णानगर के रेंजर सुभाष चंद्र ने मोतिया घाट पर नौका संचालन कराने वाले तीनों ठेकेदारों को बुलाया और उनसे तत्काल नाव चलवाना बंद कराने को कहा। इस पर दोपहर बाद मोतिया घाट पर नाव नहीं चली। रेंजर और ठेकेदारों के बीच काफी देर तक वार्ता हुई। इस बाबत रेंजर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोतिया घाट पर नाव न चले इसके लिए ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंडे की मॉनीटिरिंग के कारण जांच में हो रही देरी
डीएफओ दिव्या का कहना है कि उत्तर खीरी वन प्रभाग क्षेत्र में जंगल से निकलकर गैंडा खेतों में घूम रहा है, जिसकी हर समय मॉनीटिरिंग की जा रही है। गैंडा किसी पर हमलावर न हो जाए, इसका ख्याल रखा जा रहा है, जिसके कारण मोतिया घाट पर नाव संचालन मामले की जांच में देरी हो रही है। जल्द ही यह जांच पूरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें