फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिर में गहरी चोट लगने से तोड़ा था दम

Wed, 02 Jul 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भीरा में तेंदुए को टक्कर मारने वाली कार वन विभाग के कब्जे में। स्रोत डीटीआर
विज्ञापन
बांकेगंज। हादसे में मरे तेंदुए के शव का पोस्टमाॅर्टम मंगलवार को भीरा रेंज परिसर में तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। इसमें बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉक्टर अंकुर वर्मा और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के रोहित रवी शामिल रहे।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सोमवार रात भीरा-लखीमपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर लगने से तेंदुए के सिर में गंभीर चोट बाद अत्यधिक रक्तास्राव होने से उसके शरीर के अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। टक्कर लगने से डेढ़ साल के नर तेंदुए की मौत हुई है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। पोस्टमाॅर्टम के बाद एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक शव को जला दिया गया।
विज्ञापन



....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें