फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं था हरिओम, ड्राइवरी करता था

विज्ञापन
अपने भांजे के साथ हरिओम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पिछले दस साल से अजय मिश्र टेनी के यहां कर रहा था नौकरी

फरधान (लखीमपुर खीरी)। तिकुनियां थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दंगे में फरधान थाना क्षेत्र के परसेहरा बुजुर्ग निवासी हरिओम की मौत के बाद उसके घर में सन्नाटा पसरा है। घरवाले उस वक्त को कोस रहे हैं, जब ऐसी घटना घटी।
विज्ञापन

हरिओम के चाचा चंद्रभाल का कहना है कि फरधान थाना क्षेत्र के गांव परसेहरा बुजुर्ग निवासी राधेश्याम मिश्र के दो बेटों और तीन बेटियों समेत पांच संतानें थीं। हरिओम मिश्र दो बहनों में से छोटा था। हरिओम करीब दस साल से खीरी के मौजूदा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की गाड़ी चलाता था। जब से वह विधायक थे, तभी से हरिओम उनके यहां ड्राइवर था और अपने बीमार पिता का इलाज कराने के साथ-साथ घर के सारे खर्च उठाता था। दो बहनों की शादी की। इसके बाद एक छोटी बहन और एक छोटे भाई साथ में बूढ़े मां बाप के साथ घर चला रहा था।
चाचा चंद्रभाल ने बताया कि घर की हालत ठीक ना होने के कारण हरिओम ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सका था। कमाने खाने के चक्कर में ड्राइवरी लाइन पकड़ ली बाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के यहां नौकरी करने लगा। उन्होंने बताया कि इस वक्त हरिओम आशीष मिश्र उर्फ मोनू की गाड़ी चलाता था। तीन अक्तूबर रविवार को जिले में होने वाले डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का भी कार्यक्रम था। जिसके चलते उनकी गाड़ियों में से एक गाड़ी हरिओम मिश्रा भी चला रहे थे। दंगाइयों की झड़प में हरिओम मिश्रा की जान चली गई। हरिओम की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है हर व्यक्ति की जुबान पर अब यही बात है बीमार बाप और माँ भाई बहन की देखभाल कौन करेगा।

कोई भी जिम्मेदार नेता नहीं पहुंचा दाह संस्कार में

घरवालों का कहना है कि रविवार को हुए तिकुनिया कांड में मृतक हरिओम मिश्रा के अंतिम संस्कार में कोई भी भाजपा नेता नहीं पहुंचा। यहां तक कि थाना पुलिस ने भी मौके पर जाकर जानकारी लेने और न किसी अप्रिय घटना होने के बचाव की तैयारी की। नेता और पुलिस के न पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें