फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हनुमान मंदिर मार्ग जर्जर, गड्ढों से राहगीर परेशान

Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अलीगंज हनुमान मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अलीगंज। गौढ़ी चौराहा से हनुमान मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते पर जनता इंटर कॉलेज, प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, इंडियन गैस एजेंसी और विद्युत उपकेंद्र स्थित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में छात्र, श्रद्धालु और आम लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत खस्ता होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बताया जाता है कि वर्ष 2012 में इस सड़क का निर्माण तत्कालीन ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल में गन्ना विकास परिषद गोला द्वारा कराया गया था।
अवर अभियंता सतनाम सिंह ने बताया कि सड़क अभी गन्ना विकास परिषद के अधीन है और विभाग को हस्तांतरित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क विभाग को हस्तांतरित होने के बाद ही निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें