फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय विद्यालयों में आज समाप्त होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Tue, 16 Dec 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में चल रहीं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को खत्म हो जाएंगी। एक सप्ताह के भीतर ही विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दस दिसंबर से परीक्षाएं शुरू हुई थीं। 13 दिसंबर को नवोदय की परीक्षा होने के चलते उस दिन की कक्षा पांच की प्रथम पाली की परीक्षा गणित व दूसरी पाली की संगीत व कला विषय की स्थगित कर दी गई थी। यह परीक्षा अब 16 दिसंबर यानी मंगलवार को संपन्न होगी। शिक्षकों के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट कार्ड बच्चों को दिखाया जाएगा।
बीएसए ने बताया कि शिक्षक पोर्टल पर भी बच्चों के नंबर फीड कराएंगे। इसके लिए बीईओ को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं आगामी शिक्षक-अभिभावक की बैठक में बच्चों को प्रगति रिपोर्ट दिखाई जाएगी। शिक्षक उन बच्चों को ट्रेस करेंगे, जिनके नंबर पढ़ने में कम आए होंगे। उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वार्षिक परीक्षा में अच्छे नंबरों के साथ उत्तीर्ण हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें