गुरुकुल एकेडमी ने वॉलीबाल मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली।
इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह ढिल्लन ने रिबन काट कर की। टीम सेंटऐन ने टॉस जीतकर ग्राउंड का चुनाव किया। टीम गुरुकुल एकेडमी ने पांच में से तीन सेट 25-16, 25-10 और 25-23 से जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्रत्यक्ष वर्मा को दिया गया। मनजोत सिंह, इकबाल, सतवीर, अनुराज, जसपाल, अर्षपाल, हरप्रीत, गुरवीर, हरविंदर सिंह और अमरजोत बल का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। राजेंद्र दुबे और बृजमोहन मिश्रा रेफरी रहे। ब्लाक प्रमुख और मुख्य अतिथि श्री ढिल्लन ने सभी शिक्षण संस्थाओं का आह्वान किया कि खेल क्षेत्रों में बच्चों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए गुरुकुल एकेडमी के मैनेजर मुकेश अग्रवाल और फादर जॉन नरोना का आभार व्यक्त किया। अतिथि राजीव शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना अति आवश्यक है। इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं बच्चों को स्कूल, जिला, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती हैं। सेंटऐन कॉलेज के फादर ने विजयी टीम को बधाई दी तथा रनर्स अप टीम को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के मैनेजर श्री अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन वीरेन्द्र शुुक्ला ने कहा कि विद्यालय बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है । विद्यालय के प्रधानाचार्य एचपी बडोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जगत चौधरी, डॉ. वीके अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, रमेश चंद्र गर्ग, अनूप गुप्ता, गोपाल गोयल, संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।