फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार : रविप्रकाश वर्मा

Wed, 03 Jun 2026 10:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते मोहन उप्रेती। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, छह बार विधायक व पूर्व मंत्री रहे छेदा लाल चौधरी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सुधीर शुक्ला को गोला नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन



बैठक में पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को भाजपा की वास्तविकता से अवगत कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाकर अन्य विषयों में उलझाने का प्रयास कर रही है।

उपाध्यक्ष मोहन उप्रेती ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में विफल साबित हो रहे हैं।


जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर लगातार नजर रखनी होगी तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
विज्ञापन


बैठक में कैप्टन मोनिस अली नकवी, दीपक बाजपेई, रवि तिवारी, देवेंद्र कुमार पंकज, इकबाल अहमद खान, सलीम अहमद, कोमल सिंह सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें