फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्या हम पाकिस्तान के सांसद हैं... दिशा बैठक में अफसरों पर बरसे सपा सांसद

Wed, 03 Jun 2026 10:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक को संबोधित करते सांसद आनंद भदौरिया साथ मे सांसद उत्कर्ष वर्म
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में धौरहरा सांसद आनंद सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिले में होने वाले निर्माण कार्यों के शिलापटों पर सांसदों के नाम नहीं लिखे जाते और न ही कार्यक्रमों व शिविरों की सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा, क्या हम पाकिस्तान के सांसद हैं, जो कोई सूचना नहीं देते हैं आप लोग।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे सांसद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा भी मौजूद रहे। डीएम, सीडीओ समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन सत्ता पक्ष का कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जो चर्चा का विषय बना रहा।
सांसदों ने अधिकारियों से कहा कि आगे से सभी कार्यक्रमों, शिविरों और उद्घाटन समारोहों की सूचना जनप्रतिनिधियों को दी जाएं तथा शिलापटों पर उनके नाम अंकित किए जाएं। सांसद आनंद सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकारें तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन पक्ष और विपक्ष का सांसद तो सांसद ही होता है।
विज्ञापन

बैठक में गोला के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की खामियों पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए एनएच के कार्यों पर सवाल उठाए। इसके बाद जल निगम शहरी और ग्रामीण की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि हर घर जल योजना के तहत सड़कें तो खोद दी गईं, लेकिन कई गांवों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। खोदी गई सड़कों पर इंटरलॉकिंग लगाकर खानापूरी की गई है। उन्होंने कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए।
सांसदों ने मोहम्मदी, बरबर, जहानीखेड़ सहित कई सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सुधार कराने के लिए कहा। आरईएस की ढाई वर्ष से लंबित सड़क का पूरा ब्योरा भी तलब किया।
प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत चयनित गांवों की जानकारी अधिकारी न दे सके, जिस पर दोनों सांसदों ने नाराजगी जताते हुए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान सांसदों ने कहा कि कंपनी को अधिक और किसानों को कम लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों को अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
-
जानकारी नहीं दे पाए खनन अधिकारी
जिला खनन अधिकारी आशीष कुमार से विभागीय कार्यों की जानकारी मांगी गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए बजट और कराए गए कार्यों का पूरा विवरण मांगा।
-
एलडीएम ने संभाला मोर्चा
उपायुक्त उद्योग रूपेश सिंह से ओडीओपी के तहत गुड़ उत्पादन और इकाइयों से संबंधित जानकारी पूछी गई, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने ऋण व्यवस्था और संबंधित आंकड़ों की जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट की।
-
खाद संकट पर भी उठे सवाल
जिला कृषि अधिकारी ने जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने की बात कही। इस पर सांसद आनंद सिंह भदौरिया और उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि समितियों पर किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यूरिया और डीएपी बाहर जा रही है तथा डीएम से मामले की जांच कराने के लिए कहा।
-
सुजईकुंडा पुल का मुद्दा भी उठाया
धौरहरा के सुजईकुंडा पुल निर्माण को लेकर सांसद आनंद सिंह भदौरिया ने अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन की सूचना नहीं दी गई और निरीक्षण के दौरान भी अधिकारी स्वयं न आकर जेई को भेज दिया।
-
इनकी रही मौजूदगी

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त शिवाकांत द्विवेदी, डीएफओ तापस मिहिर, एएसपी अमित कुमार राय, पीडी सतीश पांडेय, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल ‘रिंकू, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, वीना राज, महेंद्र बाजपेई, समिति के नामित सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-

यह नहीं पहुंचे
-दिशा की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधायक शशांक वर्मा, गोला विधायक अमन गिरि, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मितौली विधायक सौरभ सिंह सोनू, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, पलिया विधायक रोमी साहनी, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी नहीं पहुंचीं, जबकि बैठक के लिए इनको निमंत्रण भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें