फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी विभागों पर लटकी तलवार

Wed, 04 Nov 2015 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट कनेक्शनों की चेकिंग के बीच बिजली विभाग सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई करने जा रहा है। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिया है कि अगर सरकारी विभाग बकाया बिजली बिल न जमा करने वाले विभागों की बिजली सप्लाई काट दी जाए। इस पर बिजली अधिकारियों ने सरकारी विभागों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। उनके मुताबिक नोटिस भेजकर विभागों को तीन दिन में बिजली बिल जमा करने को कहा जाएगा, इसके बाद बकाएदार विभागों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

कमोवेश सभी सरकारी विभागों पर बिजली का बकाया है। इनमें डीएम आफिस, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग, आयकर, वाणिज्य कर, दूरसंचार, सीडीओ आफिस समेत तमाम विभाग बड़े बकाएदार हैं। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि जिन विभागों को नोटिस जारी की जानी है, उन पर बिजली बिल का करीब पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
कई विभागों ने दो-दो साल से बिजली बिल नहीं जमा किया है। उन्होंने बताया कि इन विभागों को नोटिस भेजकर तीन दिन में बिल अदा करने की चेतावनी दी जाएगी। अब तक बिजली विभाग ने शहर में घरेलू और औद्योगिक फीडरों पर अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं। सरकारी विभागों को लेकर बिजली विभाग का रवैया देखने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें