फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जमीन विवाद में दबंगों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, घटना का वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Mon, 14 Apr 2025 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में जमीन विवाद के चलते दबंगों ने व्यापारी पर हमला कर दिया। दबंगों ने दुकान में बैठे व्यापारी को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
दबंगों ने लाठी-डंडों से व्यापारी को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी स्थित एक व्यापारी की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। दबंगों ने डंडों से व्यापारी को पीटा। पीटते-पीटते डंडे तक टूट गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में गांव छाउछ निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 7.50 बजे दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान रोहित, राजेश वर्मा, उसका पुत्र निवासीगण चादांमाऊ पुरवा थाना फरधान और अनुज वर्मा निवासी छाउछ ने आकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उक्त लोगों से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इसी बात की रंजिश के चलते उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया और धमकी देकर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें- UP: कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम में घुसे युवक-युवती, काफी देर तक नहीं आए बाहर... लोगों ने बंद किया शटर
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंग अनुज ने गांव में उनके परिवार के लोगों से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लोग व्यापारी जगदीश को बुरी तरह से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से पीड़ित सहित उनका परिवार डरा सहमा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें