फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो से छह फरवरी तक मैलानी-गोमती नगर के बीच नहीं चलेगी गोमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस
विज्ञापन
मैलानी। बुढ़वल-सीतापुर के बीच सीतापुुर और सीतापुर सिटी के बीच पैच दोहरीकरण कार्य के चलते गोमती एक्सप्रेस (15009/15010) दो से छह फरवरी तक मैलानी से गोमतीनगर के बीच नहीं चलेगी। नॉन इंटरलॉक, प्री नॉन इंटरलॉक कार्य और छह फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के कारण मैलानी-सीतापुर खंड की कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस (15009) एक से पांच फरवरी तक गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी और गोमतीनगर-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस (15010) दो से छह फरवरी तक गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी और मैलानी-गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी। डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर (05490) तीस जनवरी से छह फरवरी तक खैराबाद स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान यह ट्रेन हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-सीतापुर पैसेंजर (05491) एक से छह फरवरी तक हरगांव स्टेशन पर यात्रा खत्म करेगी और हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। सीतापुर-मैलानी पैसेंजर (05492) एक से छह फरवरी तक हरगांव-मैलानी के बीच संचालित होगी और सीतापुर-हरगांव के बीच निरस्त रहेगी। लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर (05086) दो से छह फरवरी तक खैराबाद में यात्रा समाप्त करेगी और खैराबाद-शाहगढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
इसी तरह मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (05085) दो से छह फरवरी तक खैराबाद से चलेगी और मैलानी-खैराबाद के बीच निरस्त रहेगी। डालीगंज-मैलानी पैसेंजर (05088) दो से पांच फरवरी तक खैराबाद में यात्रा समाप्त करेगी और खैराबाद-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी। मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (05087) तीन से छह फरवरी तक खैराबाद से चलेगी और मैलानी-खैराबाद के बीच निरस्त रहेगी। शाहगढ़-डालीगंज पैसेंजर (05493/05494) तीन से छह फरवरी तक हरगांव स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और हरगांव से मैलानी के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरगांव-सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन शाहगढ़-मैलानी और हरगांव-डालीगंज के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें