ईओ सपना भारद्वाज को पुरस्कार देकर सम्मानित करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। स्वच्छता के मामले में खीरी जिले की बरबर नगर पंचायत ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसको लेकर यूपी में बरबर नगर पंचायत को चौथा और देश में 370वां स्थान मिला है।
मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह ने ईओ बरबर सपना भारद्वाज को स्वच्छ सिटी अवार्ड से सम्मानित किया। डीएम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में बरबर को प्रदेश में चौथी और देश में 370 स्थान प्राप्त होने पर सभी स्वच्छता कर्मचारियों सहित बरबरवासियों को बधाई दी। कहा कि जिले के अन्य नगर निकाय को भी इससे प्रेरणा लेना चाहिए।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि 15 हजार तक आबादी वाले नगर निकाय में बेहतर साफ-सफाई के मामले में बरबर नगर पंचायत शामिल हुई है। कूड़ा निस्तारण को डंपिग जोन, खुले में शौच मुक्त बरकरार रहने, सफाई और लोगों के जवाब के आधार पर रैंक जारी की गई। संवाद