फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला की टीम बनी सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Sun, 28 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैच के उद्घाटन में बल्ले से शॉट लगाते भाजपा नेता अंशुल दीक्षित। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्टेडियम में आयोजित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब गोला चीनी मिल टीम ने जीत लिया। फाइनल में उसने पलिया चीनी मिल टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

रविवार सुबह खेले गए फाइनल में गोला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पलिया टीम निर्धारित 12 ओवर में 61 रन ही बना सकी। जवाब में गोला ने बिना विकेट गंवाए आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
गोला टीम ने टूर्नामेंट में चार मैच खेले, जिनमें तीन जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दिव्य प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पलिया टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले गोला चीनी मिल के यूनिट हेड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता टीमों को यूनिट हेड राकेश यादव ने ट्रॉफी प्रदान की। बरखेड़ा टीम के रामकृष्ण पटेल को बेस्ट बॉलर, खंभारखेड़ा टीम के जितेंद्र पांडे को हैट्रिक बॉलर और मकसूदपुर टीम के कैलाश कुमार को सेंचुरी अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग जीशान खान और मदन मोहन ने की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष/यूनिट हेड राकेश यादव, एचआर हेड अजीत तिवारी, राहुल मिश्र, जीएन सिंह, अखिलेश सिंह, विनय शंकर चौबे, चेतराम बघेल और डीके सचान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-
अमीर खां पुरवा ने सात विकेट से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

रमियाबेहड़। ढखेरवा खालसा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमीरखां पुरवा की टीम ने राजपाल इलेवन को सात विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह और भाजपा नेता सीए अंशुल दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपाल इलेवन ने निर्धारित 14 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में अमीरखां पुरवा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।
समापन समारोह में सोनू पांडे, गुरुदेव सिंह, हेड कांस्टेबल गेंदालाल, राजकुमार, प्रदीप यादव, मुर्सलीन, विजय, सुशांत, अजीजुल, शुभम, पुनीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

मैच के उद्घाटन में बल्ले से शॉट लगाते भाजपा नेता अंशुल दीक्षित। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें