फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौसर जोगी में दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sun, 28 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव नौसर जोगी में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पहली घटना गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर की है। चोर घर के पास खड़े पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर भीतर पहुंचे। उन्होंने कमरों में रखे बक्सों और अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली।
दूसरी घटना पतिराखन के घर में हुई। चोर मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे और बक्से व अलमारी तोड़कर जेवरात व नकदी समेट ले गए। सूचना पर बिजुआ चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभी किसी भी पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
चोरों ने घर से लाखों के गहने किए साफ
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी दिलकरनैन ने बताया कि वह परिवार के साथ रात में खाना खाकर सो गया था। देर रात अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें