फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिवाली पर गोला डिपाे ने की 50 लाख की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दीपावली पर गोला रोडवेज डिपो पर भी धनवर्षा हुई। दो दिन में गोला डिपो ने 28000 यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाकर 50,29,747 रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

गोला डिपो की 90 और 34 अनुबंधित बसों में सामान्य दिनों में 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं। इन दिनों में निगम की आय 15 से 17 लाख के करीब रहती है, मगर 30 और 31 अक्तूबर को गोला रोडवेज डिपो पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसी।
रोडवेज डिपो के प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर को 14,759 और 31 अक्तूबर को 14,090 यात्रियों ने सफर किया। इससे निगम को 30 अक्तूबर काे 22,28,989 और 31 अक्तूबर को 28,00,758 रुपये की कमाई हुई। वहीं भाईदूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें