फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 562 पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा विसर्जन तक पुलिस रहेगी चौकस

Fri, 09 Oct 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होंगे। जिले में इस बार 562 स्थानों पर दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी और 557 जगहों पर विसर्जन होगा।
विज्ञापन

पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी जवान तैनात रहेंगे।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। पंडालों और विसर्जन स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया है। पुलिस को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें