फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की हानि होने पर भगवान जन्म लेते हैं: आचार्य पवन

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य पवन दंव।
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर में चल रही भागवत कथा में आचार्य पवन देव ने भगवान के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस अवसर पर जन्मोत्सव धूमधाम से बधाइयां गाकर मनाया गया।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि धर्म की पूरी तरह हानि होने पर ही भगवान जन्म लेते हैं, लेकिन इसके लिए भगवान को आर्तनाद से पुकारना पड़ता है। उनके शरणागत होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम कितने ही देवी देवताओं की उपासना कर लें, लेकिन अंतोगत्वा भगवान की शरण में आना ही पड़ता है। उन्होंने वामन अवतार की कथा सुनाकर यह स्पष्ट किया कि भगवान किस प्रकार से लीला करते हैं। अपनी कथा के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने गो सेवा को अनिवार्य बताते हुए कहा कि गाय में सारे तीर्थ होते हैं और वर्तमान समय में गोसेवा की प्रबल आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें