फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में सफाई पर नजर रखेंगी 10 टीमें

विज्ञापन
महिला अस्पताल में बैठक करते सीएमओ।
विज्ञापन
सीएमओ ने महिला अस्पताल में बैठक कर टीमों का किया गठन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री को मिली थी अस्पताल में गंदगी
लखीमपुर खीरी। पिछले दिनों महिला अस्पताल के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा गंदगी मिलने पर नाराजगी जताए जाने के बाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सीएमओ ने मंगलवार को जिला एवं महिला अस्पताल के सीएमएस संग बैठक कर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने निगरानी के लिए 10 टीमें भी गठित कर दी हैं।
जिले के नोडल व वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में 12 मई को मंत्री दानिश अंसारी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इस पर सीएमओ ने डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने मंगलवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा संग बैठक की और इसके बाद उनकी निगरानी में 10 टीमें गठित कीं, जो साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेगीं।
विज्ञापन

इसके लिए कमरे, हाल की सामने एवं साइड की सफाई, किचन, जिला अस्पताल के 92 कमरों की साफ सफाई और देखरेख के लिए योजना बनाकर महिला अस्पताल में तैनात 10 डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि 19, 26 मई एवं दो जून को जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण होगा। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
बैठक में एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, डॉ. पुष्प लता, डॉ. अभिषेक साहू, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. ब्रजमोहन व जिला अस्पताल के डॉ. आईके राम चंदानी, डॉ. आरपी वर्मा, फार्मासिस्ट इंद्र कुमार अवस्थी, हॉस्पिटल मैनेजर शिप्रा वर्मा, हेल्प डेस्क मैनेजर सुष्मिता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का अंबार
धौरहरा। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ईसानगर में गंदगी का अंबार है।
प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ईसानगर के परिसर में गंदगी का बोलबाला है। अस्पताल के जिम्मेदार इस ओर से उदासीन हैं। परिसर के पीछे भारी मात्रा में गंदगी जमा है। टूटा प्लास्टर, झाड़ झंखाड़ और गंदगी ईसानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पहचान बन गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें