फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने लहराया परचम 

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर दोनों में बालिकाओं ने किया टॉप 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर बालकों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिले में हाईस्कूल और यूपी बोर्ड में जिस तरह से छात्राओं ने प्रथम रैंक प्राप्त किया है वहीं जिले की टाप टेन सूची में भी छात्राएं आगे हैं। 
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में हाईस्कूल और इंटर दोनों में बालिकाओं ने टॉप किया है। खास बात यह है कि जिले की टॉप टेन सूूची में भी बालिकाओं ने पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा है। हाईस्कूल में सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा श्रुति वाजपेयी ने 94. प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। हाईस्कूल की टाप टेन सूची में सात बालिकाएं हैं तो इंटर में सनातन धर्म सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज की लवी शुक्ला ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। हालांकि टापटेन सूची में बालकों का नाम दूसरे स्थान पर है लेकिन टाप टेन सूची में अधिकतर नाम छात्राओं के हैं हाईस्कूल की टाप टेन सूची में सात नाम छात्राओं के हैं तो इंटर की टॉप टेन सूची में भी छह नाम बालिकाओं के हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न कॉलेजों में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें