फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक को पुलिस ने ढूंढा

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के गांव ढखिया कुस्तौल से रिश्तेदारी में जाने के दौरान रास्ते से गायब हुए युवक को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। 20 वर्षीय मेहुल कुमार निवासी कटैला थाना मोहम्मदी करीब 17 वर्षों से अपने नाना राधेश्याम के यहां रहता था। करीब एक सप्ताह पूर्व मेहुल नाना के घर से अपने घर कटैला जाने को कहकर गणेशपुर गांव के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। राधेश्याम ने अपने नाती की तलाश रिश्तेदारों में की। पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी थी। 11 मई 2016 को मितौली थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। एसओ फूलचंद ने लापता बालक का सुराग लगाकर कस्ता पिकेट के सिपाही राजकुमार तिवारी को दिल्ली भेजा था, जहां शास्त्री पार्क से उसे बरामद कर लिया गया। बताते है की मेहुल कुमार दिल्ली में काम करने की नीयत से गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें