फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
विज्ञापन
ट्रेन‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- अनुदेशिकाओं ने लिया हिस्सा, दिए गए तमाम टिप्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित इंपैक्ट के तत्वावधान में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत अनुदेशिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुदेशिकाओं को कई टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामचंद्र शुक्ला, योगेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्य समन्वयक रश्मि चतुर्वेदी ने बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। तथा साथ ही साथ क्षेत्र में चल रहें बालिका शिक्षा केंद्रों में गुणवत्ता परख शिक्षा देने हेतु प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया। सुरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया और उन्होंने रोचक युक्त शिक्षा पर जोर दिया। अतिथि श्री शुक्ला और श्री सिंह ने कर्म पर जोर देते हुए संदेश दिया कि व्यक्ति को अपने कार्यस्थली में पूर्ण लगन एवं निष्ठा कार्य करना चाहिए। कहा कि शिक्षा हमें उस उद्देश्य की पूर्ति कराती है और शिक्षा ऊंचाईयों तक पहुंचाने का साधन है। अजय कुमार चौबे द्वारा बालिका शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा गांव या मजरा जहां विद्यालय नहीं है या 40 से ज्यादा जिन गांवों में बालिकाएं विद्यालय नहीं जा रहीं हो या गई भी तो 1,2,3 कक्षा से ड्राप कर गई हो, वहां शिक्षा केंद्रों की स्थापना कर गुणवत्ता परख शिक्षा देकर बालिकाओं को आगे की शिक्षा से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में  समन्वयक अखिल शुक्ला, सुपरवाइजर पुरुषोत्तम, बृजेश चौबे, सोनी भारद्वाज आदि का खास योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें