फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर चौराहे पर लोगों को मिलेगा शीतल जल 

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
प्याऊ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गट्टानी परिवार की ओर से लगावाए गए प्याऊ का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

नगर के सदर चौराहे पर गट्टानी परिवार द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर और पालिका द्वारा लगवाए गए प्याऊ का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने उद्घाटन कर लोगों की सुविधा के लिए शुरू करा दिया है।
चिलचिलाती धूप में प्यास से परेशान लोगों की सुविधा के लिए सदर चौराहे पर प्रहलाद राय गट्टानी, हितेंद्र गट्टानी, जितेंद्र गट्टानी और सितेंद्र गट्टानी द्वारा लगवाए गए प्याऊ ने लगभग एक लाख रुपये की लागत से प्याऊ तैयार कराया। रात और दिन ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए प्याऊ में बिजली कनेक्शन के साथ ही अलग- अलग चार जनरेटरों से कनेक्शन दिए गए हैं। प्याऊ में बिजली की बेहतर व्यवस्था के चलते यहां रात दिन लोगों को ठंडा पानी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पलिका ने भी लगवाया प्याऊ
ज्येष्ठ महीने के प्रारंभ होते ही रविवार को सदर चौराहे पर रिक्शा स्टैंड के पास नगर पालिका परिषद की ओर से लगवाए गए प्याऊ का भी उद्घाटन पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने किया। उद्घाटन के बाद लोगों को शरबत पिलाकर चना वितरित किए गए। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, आनंद सोनी, विजय माहेश्वरी, कैलाशचंद गुप्ता, गोपाल शुक्ला, बालकृष्ण गुप्ता, सुशील पांडे, श्रवण माहेश्वरी, अनुराग गुप्ता, सुशील गिरि, जमाल अहमद राईन, काशी विश्वनाथ तिवारी, रामनरेश वर्मा, पारसप्रसाद मिश्र, ललित वर्मा, मयंक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें