फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: चैटिंग के बाद लड़की ने की व्हाट्सएप कॉल, फिर जो हुआ उससे युवक को लगा 'सदमा'

Wed, 15 Mar 2023 07:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

ईसानगर क्षेत्र निवासी एक युवक के लिए सोशल मीडिया पर अनजान से चैटिंग करना परेशानी का सबब बन गया। साइबर अपराधियों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। अब उससे ब्लैकमेल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। साइबर अपराधी ने क्षेत्र के एक युवक को अपने जाल में फंसा लिया। अब वह ब्लैकमेल कर रहा है, जिससे पीड़ित युवक मानसिक रूप से परेशान है। 

विज्ञापन

25 वर्षीय युवक ने ईसानगर पुलिस को बताया कि उसकी पहले मैसेंजर पर लड़की से चैटिंग हुई तो लड़की ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉलिंग करने जाने लगी। इस दौरान उसने व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये 

अब लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही है। धमकी दी है कि 50 हजार रुपये दो वरना वीडियो वायरल कर दूंगी। साथ ही पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई। कहा कि रुपये न देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देगी। इससे युवक मानसिक रूप से काफी परेशान है। उसने थाना प्रभारी को अपना दुखड़ा सुनाया। 

बेटे ने रचा ड्रामा: झाड़ी में लेट जीभ निकाल ली सेल्फी, पिता को भेजी, कहलवाया- शादी करा देते तो जिंदा होता

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ब्लैकमेलर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल से खुद को बचाने की जरूरत है। अनावश्यक किसी के मीठी बातों में ना फंसे। फोन पर कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें