खमरिया। ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के साइबर क्राइम का एक मामला सामने आया है। एक लड़की ने पहले युवक से दोस्ती की फिर कॉल करके अश्लील वीडियो बना लिया। अब लड़की ब्लैकमेल कर रही है।
25 वर्षीय पीड़ित युवक ने ईसानगर पुलिस को बताया कि मैसेंजर के माध्यम से लड़की से चैटिंग हुई तो लड़की ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉलिंग की जाने लगी। एक बार अश्लील कॉल करके उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद धमकी दी कि 50 हजार रुपये दो वरना वीडियो वायरल कर देंगे। यह भी कहा कि पैसा न देने पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि लड़की का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सलाह दी कि अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल से खुद को बचाने की जरूरत है। अनावश्यक किसी के मीठी बातों में ना फंसे। फोन पर कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।