लखीमपुर खीरी की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उसके खिलाफ कानपुर में पढ़ाई करने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया की रहने वाली है। कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। सिपाही ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती के मुताबिक बीते वर्ष सिपाही निशांत यादव जो कि इस समय पुलिस लाइन खीरी में तैनात है, उसने फेसबुक आईडी से नंबर निकालकर उसे मेसेज भेजना शुरू किया। उस समय सिपाही निशांत कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। उसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसके बाद सिपाही छह जनवरी को उसके कमरे पर पहुंच गया और दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
कानपुर पुलिस ने दर्ज कराए थे बयान
छह जनवरी को ही इस संबंध में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवती ने बताया कि बाद में महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच सिपाही लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में आ गया। युवती ने आरोप लगाया कि आयोग में शिकायत के बाद 22 मई को कानपुर में उसके बयान दर्ज कराए गए। इससे नाराज सिपाही ने फिर उसके कमरे पर पहुंचकर उससे दुष्कर्म किया।
इसके बाद युवती लखीमपुर पहुंची और 20 जून को एएसपी से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने 22 जून को आरक्षी पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। इतने दिन तक पुलिस भी मामले को छुपाए रही। सोशल मीडिया में मामला वायरल होने के बाद 10 दिन बाद घटना का पता चला।