फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शोभानाथ पीडी और दिनकर विद्यार्थी होंगे नए डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। जिले के ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) केके पांडेय को ललितपुर जिले का सीडीओ बनाया गया है। उनके स्थान पर मेरठ में उपायुक्त स्वत: रोजगार के पद पर तैनात शोभा नाथ को खीरी जिले का नया परियोजना निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले के जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार को इसी पद पर हरदोई भेजा गया है। उनके स्थान पर गोंडा के डीडीओ दिनकर विद्यार्थी लखीमपुर खीरी जिले के डीडीओ बनाए गए हैं। इनके अलावा जिले में तैनात चार खंड विकास अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है। उनकी जगह जिले को आठ नए बीडीओ मिले हैं।

रमियाबेहड़ ब्लॉक में तैनात बीडीओ प्रीति तिवारी को सीतापुर भेजा गया है। बिजुआ के बीडीओ देवेंद्र प्रताप बाराबंकी भेजे गए हैं। पलिया के बीडीओ अरुण सिंह का तबादला पीलीभीत हुआ है, जबकि मोहम्मदी के बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय का तबादला हरदोई जिले के लिए हुआ है।
विज्ञापन


इन चार खंड विकास अधिकारियों के बदले जिले को आठ नए बीडीओ मिले हैं। सिद्धार्थनगर जिले की बीडीओ संगीता यादव, जालौन जिले के बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह, बुलंदशहर के बीडीओ मोहित कौशिक, गौतमबुद्ध नगर के बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।

इसी तरह महराज नगर के बीडीओ सुशांत सिंह, संत कबीर नगर के बीडीओ महावीर सिंह, मऊ के बीडीओ जयेश कुमार सिंह और शाहजहांपुर जिले के बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें