कौशल विकास मिशन की बैठक लेते डीएम।
कौशल विकास मिशन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी व प्रशिक्षण प्रदाताओं की हुई बैठक
लखीमपुर खीरी। कौशल विकास मिशन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति व प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बैठक की। डीएम ने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम कागजों पर नहीं, बल्कि प्लेसमेंट का ध्यान रखते हुए चलाया जाए।
कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक/डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि जिले में 45 ट्रेंनिंग प्रोवाइडर्स सूचीबद्ध हैं, जिसमें 20 पुराने व 25 नए ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स शामिल हैं। डीएम ने ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स से एक-एक करके बैच एवं ट्रेड की संख्या जानी।
उन्होंने शिक्षार्थियों के एसेसमेंट एवं प्लेसमेंट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी ट्रेनिंग प्रोवाइडर अपने प्रशिक्षणार्थी के प्लेसमेंट पर फोकस कराएं। बैठक में उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित कुमार सहित सभी ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स मौजूद रहे।