फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने पौधे लगाकर बनाया वृक्ष गंगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल जन्मदिन मनाकर 300 पेड़ों की कर रहे देखभाल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार के लोगों की ओर से वृक्षगंगा अभियान के तहत लगाए गए 300 से ज्यादा पौधों का रविवार को जन्मदिन मनाया गया। गायत्री परिवार महिला मंडल एवं हरीतिमा युवा मंडल के लोगों ने तरुपूजन संस्कार कर पेड़ों का जन्म दिन मनाया।
अनुराग मौर्य ने बताया धौराहरा ब्लॉक के ऊंचगांव महतौपुरवा गांव तक 800 मीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर लगाए गए फलदार, फूलदार एवं शोभाकार पौधों की पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई। यह पौधे पांच साल पहले तीन जुलाई को तरुपुत्र महायज्ञ के तहत लगाए गए थे। इस लिंक मार्ग को वृक्षगंगा मार्ग का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने तरुपुत्र के रूप में इन पौधों को हरीतिमा युवा मंडल के साथ मिलकर गोद लिया और रोजाना इनकी देखरेख कर इन्हें बड़ा किया। युवा मंडल के सौरभ वर्मा, अमरनाथ वर्मा सहित तमाम गायत्री परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल एवं रोट्रेक्ट क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने संयुक्त रूप से सलेमपुर कोन के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराकर निशुल्क मेडिकल चेकअप कराया। साथ ही दवाएं, मास्क, फल एवं मिठाई दी। सद्भावना सप्ताह के तहत चेहमलपुर में 101 पौधे रोपे। हर्ष गुप्ता, मुदित गुप्ता, आकांक्षा अग्रवाल, सृजन गुप्ता, रश्मि मुकेश, मुकेश सक्सेना, शवल गुप्ता, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बीडीओ ने दिलाया पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प
बांकेगंज।ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत बक्खारी और वजीर नगर में बीडीओ अमित सिंह ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसमें स्वयं सहायता समूह की 500 महिलाओं ने 500 छाया और फलदार पौधे रोपित किए। बीडीओ ने पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प दिलाया। साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले फायदों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पौधे रोपित करने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनके संरक्षण की होती है, जो सभी को करनी चाहिए। एडीओ पंचायत इंद्रजीत सिंह, वीडीओ जगतपाल, अन्नया सिंह, एपीओ अमर प्रसाद, बिजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
वन विभाग और रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण
पलियाकलां। रामलीला मेला मैदान में वन विभाग और रोटरी क्लब ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इसमें दर्जनों फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान यहां वन विभाग के एसडीओ दिलीप श्रीवास्तव, रेंजर रमेश चंद्र मौर्य, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज के अलावा रोटरी क्लब की तरफ से संदीप बंसल, प्रशांत बरनवाल, रितेश गर्ग, गगन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
सड़क का शिलान्यास कर सांसद ने किया पौधरोपण
लखीमपुर खीरी। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने ग्राम सभा सुआगाड़ा के मोहल्ला गांधीनगर देवकली रोड पर संजय मिश्रा के घर से स्वर्गीय जगदीश प्रसाद बाजपेई के मकान तक करीब 100 मीटर और संतोष श्रीवास्तव के मकान के सामने से महेश मिश्रा के मकान तक 70 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं दोनों तरफ नाली निर्माण का शिलान्यास किया। दोनों सड़कों के बनने की अनुमानित लागत 12 लाख रुपये है। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, वन विभाग के कार्यक्रम में सांसद एवं सदर विधायक योगेश वर्मा ने शारदानगर रेंज के तहत पीलीभीत बस्ती मार्ग निकट साधन सहकारी समिति बेढ़नापुर में पौधरोपण किया। प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार सहित वनकर्मी मौजूद रहे। संवाद
बिजुआ थाने में पौधरोपण
बिजुआ। थाना प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव के निर्देशन में एसआई विनोद यादव, एसआई सुरेश कुमार तथा समस्त पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में आम, नीम, जामुन, पीपल, सहजन आदि के 300 पेड़ लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया।
पेड़-पौधे हमारे अमूल्य धरोहर: विधायक
मोहम्मदी। गांव राजापुर बेनी में वन महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप ने कहा कि पौधे हमारे अमूल्य धरोहर हैं। राजापुर गांव के उच्च माध्यमिक जूनियर स्कूल में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और रेंजर ने पौधरोपण किया। रेंजर मोबीन अली ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान रोहित श्रीवास्तव, राम,दिनेश वर्मा, राजेश के अलावा नक्षत्र, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
साधन सहकारी समिति में भी हुआ पौधरोपण
तिकुनियां। रविवार को करीब 10 बजे जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने पांच पौधे साधन सहकारी समिति में लगाये। इस दौरान नबी अहमद सतीश सिंह पंकज मिश्रा हैप्पी कंछल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने भी किया पौधरोपण
पसगवां। पर्यावरण संरक्षण के लिए कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने आम, जामुन, कटहल, अमरूद सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए, जबकि, बरबर में नगर पंचायत की निर्माणाधीन गौशाला में चेयरमैन नसरीन बानो एवं अधिशासी अधिकारी सपना भारद्वाज ने पौधे लगाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें