फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा को अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने की मांग 

Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धनगढ़ी-नेपाल। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने को ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाली प्रधानमंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल      
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा को उनके निवास पर धनगढ़ी से गए एक प्रतिनिधि मंडल ने गौरीफंटा नाका को अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने को एक ज्ञापन दिया। प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता के दौरान उनकी मांग को उठाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

मालूम हो कि 23 अगस्त से चार दिवसीय भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा भारत गए हुए हैं। भारत दौरे के एक दिन पूर्व धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के मेयर नृप बड़ की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने काठमांडू में जाकर प्रधानमंत्री निवास बालूबटार में जाकर प्रदेश न.7 की प्रमुख व्यवसायी बाजार धनगढ़ी को प्रमुखता देते हुए गौरीफंटा नाका को अंतर्राष्ट्रीय नाका बनाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिया। धनगढ़ी उद्योग वाणिज्य अध्यक्ष शंकर बोगटी ने बताया कि गौरीफंटा नाका को अंतर्राष्ट्रीय नाका  बनाये जाने पर ज्ञापन दिए जाने पर प्रधानमंत्री देउवा ने भारत दौरे पर उनकी मांग को प्रमुखता से भारत के साथ रखने का आश्वासन दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने भारत के साथ इस संबंध में वार्ता करके इस मांग को उठाने को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें