फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतानः किसानों ने मिल गेट को घेरा

विज्ञापन
खंभारखेड़ा चीनी मिल गेट पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महेवागंज। धरने के 11वें दिन मिल प्रबंधन ने किसानों के खाते में दस करोड़ रुपये भेज दिए। किसानों ने भुगतान को नाकाफी बताने के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मिल के गेट को घेर लिया। हंगामा करने के साथ नारेबाजी की। प्रशासन ने समझाने की कोशिश की पर बात नही बनी।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में खंभारखेड़ा मिल पर गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन ने एक सितंबर को 30 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। दो सितंबर को मात्र दस करोड़ रुपये ही किसानों के खाते में भेजो।
भड़के किसानों ने बृहस्पतिवार को मिल के सभी गेटों को जाम कर दिया। मिल अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर नहीं निकलने दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात में धरना प्रदर्शन के दौरान मिल की ओर से बात करने के बहाने आए दो युवकों ने तमंचे से फायरिंग भी की। इसमें वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

बताया, मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। प्रदर्शन में अमरजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, संजय सिंह, नफीस गाजी, जरनैल सिंह, अख्तर अली, प्रवीण भार्गव समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे।
वर्जन-
बृहस्पतिवार को दस करोड़ रुपये खातों में भेजा गया है। 15 सितंबर को बीस करोड़ और भुगतान करने की बात कही है। जिस पर किसान नेता नही माने। मिल की ओर से फायरिंग की बात सरासर गलत और निराधार है।
विज्ञापन

-एनसी अग्रवाल, यूनिट हेड खंभारखेड़ा
-
फायरिंग की बात पता होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
-विपिन कुमार, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें